शाजापुर। न्यूज डेस्क। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी में बुधवार की रात को बड़ा विवाद हो गया। यहां दो पक्षों में जमकर हथियार चले, गोलियां भी चलीं। खबर है कि जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर घायल है। घायल को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। वहीं आधा दर्जन घायलों का जिला अस्पताल शाजापुर में उपचार चल रहा है।मक्सी में स्थिति तनावपूर्ण है जिले के आधा दर्जन से अधिक स्थानों के पुलिस बल के साथ ही आसपास के जिलों का पुलिस बल भी मक्सी में बुलाया गया है। कलेक्टर ऋजु बाफना और एसपी यशपालसिंह राजपूत भी मक्सी पहुंचे हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
जानिए, यह है पूरा मामला
दो दिन पहले दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। जिसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों में नाराजगी थी।कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन नही दिया था। बुधवार रात हुए विवाद को भी दो दिन पुराने मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी बुधवार रात को दो पक्ष में विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार फिलहाल जिला पुलिस ने और जिला प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रित कर लिया है।




















Discussion about this post