मुंबई/ न्यूज डेस्क। भारतीय सिने अदाकारा के कोई ना कोई मसले हमेशा सुर्खियों में बने ही रहते हैं। इस बार ऐसा ही कुछ हुआ आलिया भट्ट के साथ जिन्हें उनकी ही साड़ी ने परेशान कर दिया। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट जब भी किसी फैशन इवेंट में जाती हैं, तो उनके स्टाइल, कपड़ों और अंदाज की चर्चा जरूर होती है। हाल में ही आलिया भट्ट मेट गाला का हिस्सा बनी थी। इस इवेंट में उन्होंने करीब 23 फीट लंबी साड़ी कैरी की थी। फेमस डिजाइनर की फ्लोरल साड़ी में वो बेहद खूबसूरत लगी थीं। विदेशी मंच पर देसी अंदाज में नजर आने पर लोगों ने उन्हें खूब सराहा था। अब एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट के पीछे की स्ट्रगल भी साझा की है और बताया कि किस तरह वो इस साड़ी के चक्कर में उलझी रहीं और वाशरूम भी नहीं जा सकीं।
आलिया भट्ट हाल ही में’ द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2′ में नजर आईं। शो में अभिनेत्री ने कई पहलुओं पर बात की। उनसे मेट गाला में उनकी उपस्थिति के बारे में भी पूछा गया। इस बारे में बात करते हुए आलिया ने बताया कि अगर कोई ऐसी ड्रेस पहनता है, तो वह वॉशरूम भी नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि वह अपने मेट गाला डेब्यू के दौरान 6 घंटे तक यूरिनेट भी नहीं कर पाई थीं। आलिया के साफ तौर पर कहा, ‘आप ऐसी ड्रेस पहनकर वॉशरूम नहीं जाते। मैं छह घंटे तक नहीं गई। आलिया के साथ हुआ यह घटनाक्रम अब बॉलीवुड के गलियारों से लेकर तमाम जगह चर्चाओं में है।


