नई दिल्ली/न्यूज डेस्क। समाज के कमजोर वर्ग के लिए सरकार ने स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था प्रारंभ कर दी है, ताकि कमजोर वर्ग के लोग अपने बच्चों को भी अच्छी शिक्षा दे सकें। इस दिशा में देश की उत्तरप्रदेश सरकार ने तो अपना शिक्षण शेड्यूल भी जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार शिक्षा के अधिकार अधिनियम (#RTE) के तहत गैर सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित समूह व दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा 1/ पूर्व प्राथमिक कक्षा में 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिया जाना अनिवार्य है। ऐसे में जो अभिभावक अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश दिलवाना चाहते हैं उनके लिए एडमिशन शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। सत्र 2024-25 के लिए बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक एडमिशन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अन्य राज्य भी जल्द ही शेड्यूल जारी करने में लगे हुए हैं।#आरटीई #rte #school
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोपालक...




















Discussion about this post