– कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की नेताओं को नसीहत, जातियों और कुर्सियों से ऊपर उठो
– पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हुई हिंसा पर जताई चिंता
डिजिटल डेस्क/द मिरर। देश के एक हिस्से में हिन्दुओं के साथ हो रहा व्यवहार चिंताजनक है। पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हुई हिंसा पर आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर की प्रतिक्रिया आई है। मंगलवार (14 अप्रैल) बक्सर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “अखिलेश हों, दिनेश हों चाहे कोई ममता हों, चाहे कोई पूजा हो मैं किसी का नाम नहीं ले रहा हूं, मैं सिर्फ ये कह रहा हूं कि जिस कंडीशन से बांग्लादेश से चलकर आग बंगाल तक आ गई, सेम स्टाइल में अत्याचार हो रहा है। वही आग अगर धीरे-धीरे आगे बढ़ेगी तो इसके जिम्मेदार आजकल के राजनेता होंगे। ”
राजनेताओं पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, “हिंदुओं की बात नहीं करते, जातियों की बात करते हैं। मेरा मानना है जातियों से ऊपर उठो, कुर्सियों से ऊपर उठो और एक विशाल सोच रखो. हिंदुस्तान को बचाने का प्रयास करो। वक्फ कानून के लिए देवकीनंदन ठाकुर ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। कहा, “अमित शाह ने रात के 2 बजे तक लड़ाई लड़ी। ऐसा कानून कहीं नहीं है। मुस्लिम कंट्री में भी ऐसा कानून नहीं है। बेचारी गरीब विधवा मुस्लिम महिलाओं की संपत्ति भी हड़प ली जाती थी। ऐसा इस देश में नहीं चलेगा। इस पर सभी विचार करें।
#देवकीनंदनठाकुर #आध्यात्मिगुरु#पश्चिबंगाल#पॉलिटिक्स#ममतादीदी #Indianpolitics#सियासत#वक्फकानूनसंशोधन




















Discussion about this post