जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, 26 को बनाया आतंकियों ने निशाना, गृहमंत्री अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे
डिजिटल डेस्क/मिरर। अब तक लंबे समय से देश का सबसे संवेदनशील हिस्सा आतंकियों की काली छाया से दूर रहा लेकिन एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार की दोपहर आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर अपनी मौजूदगी बता दी है। इस हमले में दो विदेशी पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी कश्मीर में आतंक का नया पर्याय बने लश्कर- ए-तैयबा के हिट स्क्वॉड द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है।
आतंकी हमले के बाद सरकार एक्शन में है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पहलगाम में घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं पीएम मोदी भी सऊदी अरब की यात्रा से भारत लौट आए हैं। संभावना है कि वह आज जम्मू-कश्मीर जाएं।
अमित शाह ने आतंकी वारदात को लेकर कहा कि इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देंगे। गृह मंत्री अमित शाह थोड़ी देर में श्रीनगर पहुंचे हैं। गृह मंत्री सभी एजेंसियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों के शवों पर पुष्पांजलि अर्पित की और बचे लोगों को आश्वासन दिया कि इस नृशंस कृत्य के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि शाह ने यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष में आतंकवादी हमले के पीड़ितों के ताबूतों पर पुष्पांजलि अर्पित की।




















Discussion about this post