आतंकवाद को लेकर जीरो-टोलेरेंस की नीति पर कायम रहेगा भारत
नई दिल्ली/डिजिटल डेस्क द मिरर।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिमी देशों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के लिए अपनी भौगोलिक सीमा की सुरक्षा करना पहला कर्तव्य है। जयशंकर ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद को लेकर जीरो-टोलेरेंस की नीति अपनाता है।
पश्चिमी देशों को विदेश मंंत्री जयशंकर ने यह भी कहा है कि वह भारत की सुरक्षा चिंताओं को नहीं समझ सकते क्योंकि सोवियत संघ के विघटन के बाद ये देश बहुत ही सुरक्षित माहौल में रह रहे थे, हालांकि अब (यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद) इन्हें भी सुरक्षा से जुड़े सवालों से दो-चार होना पड़ा है।
आपरेशन सिंदूर के बाद यह विदेश मंत्री जयशंकर का पहला मीडिया को साक्षात्कार है। लेकिन इसके साथ ही विदेश मंत्री जयशंकर ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत अपने आर्थिक विकास को नजरअंदाज नहीं कर रहा।
जयशंकर ने आगे कहा कि, “आर्थिक प्रगति किसी भी देश के आधारभूत तत्वों पर निर्भर करता है। यहां भारत सही स्थिति में है। हम लगातार 6-8 फीसद की आर्थिक विकास दर हासिल करने की स्थिति में है। भारत की जनसंख्या की स्थिति बहुत ही अच्छी है। हम चार ट्रिलियन डॉलर की इकोनमी बनने जा रहे हैं। हमारे ढांचागत क्षेत्र की स्थिति काफी अच्छी है। मैन्यूफैक्चरिंग की स्थिति बहुत मजबूत हो रही है। भारत के पास मजबूत इकोनमी है। हमारे पास क्षमता है कि हम कई आर्थिक साझेदारों को आकर्षित कर रहे हैं।
#इंडियनगवर्नमेंट #विदेशमत्रालय #pmmodi #pahalgaamattack #letestnews




















Discussion about this post