– कमल हासन ने ऐसा क्या कहा, जिसने हिंदी से तमिल और कन्नड़ के बीच जंग शुरू कर दी..?
– फिल्म “ठग लाइफ” के प्रमोशन के दौरान दिया गया बयान कर्नाटक में आग की तरह फैला
– कर्नाटक हाईकोर्ट को भी सख्त टिप्पणी करना पड़ी
-हासन, 28 मई को चेन्नई में अपनी अपकमिंग फिल्म ठग लाइफ के ऑडियो लॉन्च इवेंट पर बोल रहे थे
नई दिल्ली/ डिजिटल डेस्क न्यूज़। साउथ के सुपरस्टार और राजनेता कमल हासन एक बार फिर विवादों की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। इस बार उनकी फिल्म “ठग लाइफ” के प्रमोशन के दौरान दिया गया एक बयान कर्नाटक में आग की तरह फैल गया, जिसने न केवल तमिल और कन्नड़ समुदायों के बीच तनाव पैदा किया, बल्कि कर्नाटक हाईकोर्ट को भी सख्त टिप्पणी करने के लिए मजबूर कर दिया। कमल हासन के इस बयान ने हिंदी विरोध के पुराने विवाद को पीछे छोड़ते हुए तमिल, कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं के बीच एक नई जंग को जन्म दे दिया है।
आखिर कमल हासन ने ऐसा क्या कहा, जिसने हिंदी से लड़ते-लड़ते तमिल और कन्नड़ के बीच जंग शुरू कर दी? और इस मामले ने कर्नाटक हाईकोर्ट को क्यों नाराज किया? आइए, इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं।
कमल हासन का विवादित बयान
कमल हासन ने 28 मई को चेन्नई में अपनी आने वाली फिल्म ठग लाइफ के ऑडियो लॉन्च इवेंट पर बोल रहे थे। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत तमिल में ‘उइरे उरावे तमीझे’ कहकर की थी, जिसका मतलब होता है मेरा जीवन और मेरा परिवार तमिल भाषा है। इसी दौरान उन्होंने कन्नड़ अभिनेता शिवराज कुमार की मौजूदगी का जिक्र करते हुए कहा, ‘आपकी भाषा (कन्नड़) तमिल से पैदा हुई है, इसलिए आप भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।




















Discussion about this post