डिजिटल डेस्क न्यूज़/नई दिल्ली।
देश में बीते कुछ दिनों से लगातार विमान समस्याओं से जुड़ी जानकारी आ रही है। कहीं तकनीकी खराबी के कारण विमान लैंड कर रहे हैं, तो कहीं कुछ और जानकारी सामने आ रही है। अब कोच्चि से दिल्ली जा रही एक विमान को बम की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
ख़बर है कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, एयरलाइन अधिकारियों को विमान में बम रखे जाने की धमकी मिली थी। मानक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को डायवर्ट किया गया और नागपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया।
नागपुर के डीसीपी लोहित मतानी ने कहा, “बम की धमकी मिलने के बाद मस्कट-कोच्चि-दिल्ली से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2706 को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी यात्रियों को उतार दिया गया है, जांच जारी है, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।




















Discussion about this post