-पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय ने लद्दाख क्षेत्र की 20 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाली चार पर्वत चोटियों पर सफल चढ़ाई
– चोटियों पर भारत का ध्वज लहराया
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल।
पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय ने लद्दाख क्षेत्र की 20 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाली चार पर्वत चोटियों पर सफल चढ़ाई कर नया कीर्तिमान बनाया है। तीन दिन के भीतर उन्होंने ग्यामा कांगरी ईस्ट (6,108 मीटर), किआगर री (6,100 मीटर), यालुंग नोंग एक (6,050 मीटर) और यालुंग नोंग दो (6,080 मीटर) चोटियों पर भारत का ध्वज लहराया। रत्नेश ने हर चोटी पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘आई लव सतना’ और ‘एमपी टूरिज्म’ के पोस्टर भी प्रदर्शित किए।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के सदस्यों स्टेंजिन लापु, दावा शेर्पा और अब्दुल कयूम के सहयोग से यह संभव हुआ। रत्नेश ने पर्वतारोहण को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। उन्होंने कहा, प्रकृति से जुड़ाव तनाव, डिप्रेशन और एंग्जायटी को दूर करता है। पर्वतारोहण से हृदय व फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और यह एक बेहतरीन डिजिटल डिटॉक्स का माध्यम भी है।




















Discussion about this post