भारत ने 6 विकेट से आसान जीत हासिल कर ली
भारतीय फील्डर्स ने 20 ओवर में 5 कैच टपका दिए
डिजिटल डेस्क न्यूज़/स्पोर्ट्स। एशिया कप सुपर-4 राउंड में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की एक बार फिर ज़ोरदार टक्कर हुई। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को फिर से पटखनी दे दी है। उल्लेखनीय है कि भारतीय फील्डर्स ने 20 ओवर में 5 कैच टपका दिए। भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 45 रन दे दिए। भारत के स्पिनर्स का जादू भी नहीं चला। कुलदीप, वरुण और अक्षर ने मिलकर सिर्फ 1 विकेट लिया।

एशिया कप सुपर-4 राउंड में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पारी में पाकिस्तान के लिए जो कुछ भी सही हो सकता था हुआ। इसके बावजूद नतीजा क्या रहा। भारत ने 6 विकेट से आसान जीत हासिल कर ली। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया की पाकिस्तान के ऊपर लगातार सातवीं जीत है।दुबई की पिच पर टारगेट चेज करना फायदेमंद रहता है। इस मैच से पहले पिछले 5 साल में यहां टॉप-12 टीमों के बीच 19 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए थे। इसमें 17 में टारगेट चेज करी टीम जीती थी। इस बार भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और टारगेट चेज करने का ही फैसला किया।
सूर्या ने टॉस के बाद एक बार फिर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। पाकिस्तान के साथ ग्रुप स्टेज मुकाबले में भी उन्होंने यही किया था। इससे नाराज पाकिस्तानी टीम मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने पर अड़ गई थी। ICC ने न सिर्फ उनकी डिमांड खारिज की, बल्कि इस मैच के लिए भी एंडी पाइक्रॉफ्ट को ही मैच रेफरी बनाया गया।




















Discussion about this post