ट्रंप का कहना है कि उन्हें खुद के लिए यह पुरस्कार नहीं चाहिए, बल्कि यह अमेरिका को मिलना चाहिए
डिजिटल डेस्क न्यूज़। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं देना मतलब अमेरिका का अपमान करना है।
ट्रंप का कहना है कि उन्हें खुद के लिए यह पुरस्कार नहीं चाहिए, बल्कि यह अमेरिका को मिलना चाहिए।
ट्रंप ने नोबेल शांति समिति पर आरोप लगाते हुए कहा कि नोबेल समिति यह पुरस्कार अक्सर उन लोगों को देती है जिन्होंने असल में कुछ खास नहीं किया।
उन्होंने दावा किया कि वो अब तक आठ युद्ध रुकवा चुके हैं, जिनमें सबसे ताजा इजराइल और हमास के बीच का युद्ध शामिल है। यह कोई पहली बार नहीं है जब नोबेल शांति पुरस्कार की मांग को लेकर ट्रंप ने तरह से आगे आकर बयानबाजी कर रहे हैं, वह इसके पहले भी नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर अपनी इच्छा जाहिर कर चुके हैं, उनके इस तरह से बयानों को लेकर कई बार अंतरराष्ट्रीय मीडिया जगत में और पॉलीटिकल सिनेरियो में उनकी किरकिरी भी होती रही है, उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ा है।




















Discussion about this post