वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार बल्लेबाजी ट्रॉफी पर किया कब्जा
अंडर-19 विश्व कप में लगातार जीत का बनाया रिकॉर्ड
क्रिकेट प्रेमियों ने जीत की खुशी में आतिशबाजी कर मनाया जश्न
डिजिटल डेस्क न्यूज़/स्पोर्ट्स। England U19 vs India U19, Final: भारतीय अंडर-19 टीम ने 2026 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह भारत की अंडर-19 क्रिकेट में छठी ट्रॉफी है, जिससे वे इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बन गए हैं।इस ऐतिहासिक जीत ने भारतीय युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य को साबित कर दिया है।
हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 के स्कोर पर आरोन जॉर्ज (9) का विकेट गंवा दिया। यहां से वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 गेंदों में 142 रन जुटाते हुए टीम को 162 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की पारी, कपिल देव को याद किया
म्हात्रे 51 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 53 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सूर्यवंशी ने वेदांत त्रिवेदी के साथ महज 39 गेंदों में 89 रन की साझेदारी करते हुए भारत के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। वैभव 80 गेंदों में 15 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 175 रन बनाकर आउट हुए। यहां से वेदांत ने विहान मल्होत्रा के साथ चौथे विकेट के लिए 51 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। भारतीय टीम 308 रन तक अपने 5 विकेट खो चुकी थी।
भारतीय टीम ने बनाए 411 रन
अभिज्ञान कुंडू ने आरएस अम्ब्रीश के साथ 51 रन की साझेदारी की। अभिज्ञान कुंडू 31 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अम्ब्रीश ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अंतिम ओवरों में कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ नाबाद 37 रन बनाकर भारत के स्कोर को 411/9 तक पहुंचा दिया। इंग्लिश खेमे से जेम्स मिंटो ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक विकेट मैनी लम्सडेन के नाम रहा।
इंग्लैंड की शुरुआत रही खराब
इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को शुरुआती झटका 19 के स्कोर पर लगा। जोसेफ मूर्स 17 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद दूसरे विकेट के लिए बेन डॉकिन्स और बेन मेयर के बीच 74 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन 45 के निजी स्कोर पर बेन मेयर आउट हो गए। एक छोर पर बेन डॉकिन्स जमे हुए थे, और शानदार शतक बनाया।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी की पारी
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की शानदार पारी खेली,उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन बनाए, जिसमें 55 गेंदों में सबसे तेज शतक भी शामिल था। इस पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रनों का लक्ष्य रखा, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। वैभव सूर्यवंशी की इस पारी ने क्रिकेट जगत में इतिहास रच दिया और उनकी इस शानदार प्रदर्शन की सराहना की जा रही है।




















Discussion about this post