कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में जगह पक्की कर ली।
डिजिटल डेस्क न्यूज़, स्पोर्ट्स। T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में जगह पक्की कर ली।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और अभिषेक शर्मा 1 रन पर आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने तिलक वर्मा (25) के साथ 46 गेंदों में 87 रन की शानदार साझेदारी कर मैच की दिशा बदल दी।
ईशान ने 40 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में 32 रन जोड़े, जबकि शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान दिया। अंत में रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 175/7 तक पहुंचाया।
176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। साहिबजादा फरहान खाता खोले बिना आउट हो गए और 13 रन तक टीम तीन विकेट गंवा चुकी थी।
भारत की ओर से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके। कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को 1-1 सफलता मिली।
यह जीत टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के शानदार रिकॉर्ड को और मजबूत करती है। टीम इंडिया अब सुपर-8 में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।




















Discussion about this post