अब देश में कुल चीता आबादी 38 तक पहुंच गई है।
चीता गामिनी दूसरी बार मां बनी है, और यह भारत की जमी पर चीतों का नौवां सफल कुनबा है।
इन नए शावकों के जन्म के साथ, भारत में जन्मे जीवित शावकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।
दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी ने 18 फरवरी को तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/ श्योपुर। MP news kuno national park cheetah century shyopur : मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर खुशखबरी आई है। यहां दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी ने 18 फरवरी को तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। यह खुशखबरी दक्षिण अफ्रीकी चीतों के भारत आगमन के तीन वर्ष पूरे होने के दिन सामने आई। केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी।
मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस उपलब्धि को भारत के ऐतिहासिक संरक्षण अभियान की बड़ी सफलता बताया, उन्होंने कहा कि यह ‘प्रोजेक्ट चीता’ के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
चीता गामिनी दूसरी बार मां बनी है, और यह भारत की जमी पर चीतों का नौवां सफल कुनबा है। इन नए शावकों के जन्म के साथ, भारत में जन्मे जीवित शावकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। अब देश में कुल चीता आबादी 38 तक पहुंच गई है।
चीतों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र मध्यप्रदेश : सीएम
वहीं इस खुशखबरी पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी अपने एक्स एकाउंट से हर्ष व्यक्त किया है। इन्होंने कहा है कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को जन्म दिया है। श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में आए चीतों के तीन वर्ष पूर्ण होने के साथ यह 9वां सफल प्रसव है।
भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 38 हो गई है। यह पूरे देश के लिए वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है।




















Discussion about this post