• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

अलविदा “पुजारी”… बांधवगढ़ का “राजा” जो कैमरा फ्रेंडली था..

tmmirror_site by tmmirror_site
May 18, 2026
in Featured, State
0
अलविदा “पुजारी”… बांधवगढ़ का “राजा” जो कैमरा फ्रेंडली था..
497
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

अब नहीं गूंज रही दहाड़, हिंसक संघर्ष में हुई मौत, पुजारी के किस्से हमेशा रहेंगे याद
बीती 11 मई को वह बांधवगढ़ के खितौली रेंज में ही एक अन्य बाघ के साथ हिंसक टकराव में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई।

Report by-Rahul Dubey

डिजिटल डेस्क न्यूज/भोपाल। अब नहीं गूंजेगी बांधवगढ़ के खितौली रेंज में “पुजारी” की दहाड़। वह शहंशाह सी चाल, वह अठखेलियां अब सिर्फ यादें रह गईं, क्योंकि नहीं रहा पुजारी, अब मंदिर की चौखट वह पट्टी भी सूनी हो गई जहां बैठता था कभी पुजारी….।


दरअसल, बांधवगढ़ की पहचान बन चुका पुजारी टाइगर अब नहीं रहा। उल्लेखनीय है कि बीती 11 मई को वह बांधवगढ़ के खितौली रेंज में ही एक अन्य बाघ के साथ हिंसक टकराव में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। पुजारी, वन्य प्रेमियों को हमेशा के लिए दुःखी कर अलविदा कह गया।
बांधवगढ़ घूमने आने वाले सैलानियों को पुजारी हमेशा याद रहेगा, उसकी चहल-कदमी और घंटों तक पर्यटकों को जिप्सी के आगे धीरे-धीरे चलना जैसे वह कैमरा फ्रेंडली हो, एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देना और अपने दीदार कराना उसकी खूबियों में शामिल था। इतना ही नहीं मादा बाघिन तारा के साथ पानी के डबरों और जलाशयों के किनारे बैठकर अठखेलियां खेलना।

जंगल के अंदर अलग ही तस्वीरों को उकेरता था, एक अलग ही रोमांच पैदा करता था। अक्सर इन पलों को अपने कमरे में कैद करने के लिए वाइल्ड लाइफ फटॉग्रफर्स और पर्यटक बेताब रहते थे। बांधवगढ़ के जंगल में शहंशाह की भांति पुजारी का टहलना, जंगल के अंदर स्थित मंदिर के आस पास ज्यादातर समय व्यतीत करना, यही वजह रही की अपने पूरे जीवन काल में यह टाइगर पुजारी के नाम से ही पहचाना गया।

ऐसे अनेकों किस्से हैं जो अब पुजारी टाइगर को लेकर पर्यटकों और वन्यप्रेमियों की यादों में सिमटे रहेंगे। टाइगर देखने आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की तकलीफ दिए बगैर दीदार करना उसकी सबसे बड़ी खूबी थी। अब पुजारी के दुनिया से चले जाने के बाद वन्य प्रेमियों के साथ-साथ बांधवगढ़ वन प्रबंधन और प्रशासन को भी पुजारी की कमी बेहद खल रही है। अलविदा पुजारी..।

Tags: forest dipartment mp news vab jangul newsअलविदा "पुजारी टाइगर"... tiger बांधवगढ़ का "राजा" जो कैमरा फ्रेंडली था..
Previous Post

43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नॉर्वे यात्रा

Next Post

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी,जैसे आग बरस रही हो, पारा मार रहा ज़ोरदार उछाल,हाल-बेहाल

Next Post
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी,जैसे आग बरस रही हो, पारा मार रहा ज़ोरदार उछाल,हाल-बेहाल

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी,जैसे आग बरस रही हो, पारा मार रहा ज़ोरदार उछाल,हाल-बेहाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist