-तापमान 42 डिग्री से 45 के आसपास लगातार चल रहा
-रविवार को राजगढ़ में तापमान रिकॉर्ड 45 डिग्री रहा
-मौसम विभाग ने दोपहर 12 से 3 बजे तक घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी है।
-अगले 4 दिन में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा
डिजिटल डेस्क न्यूज/भोपाल। मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। यहां तापमान 42 डिग्री से 45 के आसपास लगातार चल रहा है। रविवार को राजगढ़ में तापमान रिकॉर्ड 45 डिग्री रहा, जबकि 11 में 43 और 4 जिलों में पारा 44 डिग्री पार पहुंच गया। अगले 4 दिन में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। इसलिए मौसम विभाग ने दोपहर 12 से 3 बजे तक घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। सोमवार का दिन भी भरपूर तपिश के साथ शुरू हुआ।

बता दें कि IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार, सोमवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में लू का अलर्ट है। इस वजह से तापमान 43 से 44 डिग्री के पार रहेगा।
भोपाल और इंदौर का अभी और बुरा हाल होगा
भोपाल-इंदौर में तेज गर्मी पड़ेगी
सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में लू का अलर्ट नहीं है, लेकिन यहां तेज गर्मी पड़ेगी। चिकित्सकों ने हीट वेव से बचने के लिए सावधान रहने की सलाह दी है।




















Discussion about this post