-प्रशिक्षण में प्रशासनिक प्रक्रिया, वित्तीय नियम, अधिकार और जिम्मेदारियों की जानकारी दी जाएगी।
-अनुशासन और कार्यशैली पर भी खास जोर
-कार्यक्रम में कुल 63 नवनियुक्त गैर-सरकारी पदाधिकारी शामिल
————————————
डिजिटल डेस्क न्यूज/भोपाल। MP NEWS मध्य प्रदेश सरकार ने निगम, मंडल, बोर्ड और आयोगों में नियुक्त नए अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के लिए भोपाल में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा है। इस दौरान उन्हें प्रशासनिक प्रक्रिया, वित्तीय नियम, अधिकार और जिम्मेदारियों की जानकारी दी जाएगी। हाल ही में पदभार ग्रहण के दौरान निकली रैलियों से हुए विवाद के बाद सरकार अब अनुशासन और कार्यशैली पर भी खास जोर दे रही है।
सरकार ने निगम, मंडल, बोर्ड और आयोगों में हाल ही में नियुक्त अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के लिए एक खास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया है। यह कार्यक्रम भोपाल के अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में रखा गया है। इस कार्यक्रम में कुल 63 नवनियुक्त गैर-सरकारी पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। सरकार का मानना है कि इन पदों पर नियुक्त नेताओं को प्रशासनिक प्रक्रिया और जिम्मेदारियों की पूरी समझ होना जरूरी है, ताकि वे अपने काम को बेहतर तरीके से संभाल सकें।
18 विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी
सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए 18 विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। ये अधिकारी नए अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को बताएंगे कि निगम और मंडल कैसे काम करते हैं। साथ ही उन्हें यह भी समझाया जाएगा कि किसी पदाधिकारी की सीमाएं क्या होती हैं और किस तरह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर काम करना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान वित्तीय प्रबंधन को लेकर भी खास जानकारी दी जाएगी।




















Discussion about this post