डिजिटल डेस्क न्यूज़/ भोपाल। राज्यसभा के लिए भाजपा के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीसरी सीट जीतने का कॉन्फिडेंस दिखाया।
डॉ. यादव ने कहा कि तीसरे प्रत्याशी के रूप में महेश केवट ने आज अपना नामांकन दर्ज किया है मुझे इस बात की खुशी है कि पार्टी ने अपनी गौरवशाली परंपरा के अनुसार तीसरे प्रत्याशी को उतारा है।
भविष्य में हम तीनों सीट पर जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि महेश केवट लंबे समय से संगठन के साथ जुड़े रहे हैं। वह राम राजा की नगरी से आते हैं और महेश केवट को भगवान राम का आशीर्वाद मिला है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमारी पार्टी सिर्फ कहती ही नहीं कर के भी दिखाती है। हमारे लिए यह आनंद का पल है कि पार्टी ने तीसरे प्रत्याशी के रूप में ऐसे वर्ग से आने वाले व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जिनके समाज का विधानसभा और लोकसभा में प्रतिनिधित्व कमी थी।
बीजेपी ने सीधे उच्च सदन में प्रतिनिधित्व देकर हमारी सब वर्गों के प्रति जो प्रतिबद्धता है वह दिखाई है और यह उसका शंखनाद है। निश्चित रूप से लोकतंत्र में विजय होना प्रत्येक पार्टी की इच्छा होती है। पूरा भरोसा है कि पार्टी तीसरे प्रत्याशी को भी विजय मार्ग पर लेकर चलेगी।
भांकरोटा में स्कूल-सोसायटी विवाद गहराया, निवासियों ने रखा अपना पक्ष
जयपुर :भांकरोटा स्थित ओके प्लस अनंता सोसायटी के निवासियों ने स्कूल प्रबंधन की ओर से रास्ता बंद करने और बच्चों...



















Discussion about this post