नई दिल्ली : अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां की जा रही है। पीएम मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बीच पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर श्रीराम का एक भजन शेयर किया है। पीएम मोदी ने इसके साथ लिखा है कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय है। राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनिए…
स्वाति मिश्रा के भजन की भी तारीफ
इससे पहले पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ‘राम लला’ के स्वागत में बिहार की भजन गायिका स्वाति मिश्रा के भजन को भी सराहा था। पीएम मोदी ने भजन को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। इसके साथ ही पीएम ने लिखा था कि यह ‘मंत्रमुग्ध’ करने वाला है। बिहार के छपरा जिले की रहने वाली स्वाति मिश्रा ने तकरीबन दो महीने पहले अपने यू-ट्यूब चैनल पर ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे… राम आएंगे’ भजन शेयर किया था। स्वाति के इस भजन को अब तक करोड़ों की संख्या में लोग देख चुके हैं। उनके लाखों सब्सक्राइबर्स भी हैं। पीएम ने ‘एक्स’ पर उनके भजन का वीडियो साझा करते हुए लिखा था कि श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है। उन्होंने इसके साथ ही हैशटैग ‘श्रीरामभजन’ भी लिखा।
अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय है। राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनिए… #ShriRamBhajan https://t.co/kDSO8SNzxW
— Narendra Modi (@narendramodi) January 4, 2024



















Discussion about this post