मध्य प्रदेश के दमोह जिले से पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां पर भीड़ उग्र हो गई। इसके बाद काफी देर तक यहां हालात तनावपूर्ण रहा।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां पर भीड़ उग्र हो गई। इसके बाद काफी देर तक यहां हालात तनावपूर्ण रहा। हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हलगज हिनोता गांव में युवक की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। शिव सिंह लोधी की मौत के मामले को लेकर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।
शव के गांव पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौके पर जुट गईं। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई और पुलिसकर्मियों पर कीचड़ व मुरम फेंकने की बात सामने आई है।

हालांकि पुलिस अधिकारियों के अनुसार पथराव में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। वहीं कुछ स्थानीय सूत्रों की ओर से एसआई महेंद्र जगत और दमोह एसडीएम सौरभ गंधर्व के घायल होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं की है।
बताया जा रहा है कि गांव में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के दौरान शिव सिंह लोधी की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश था। परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सागर में पैनल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव को गांव पहुंचाया। शव पहुंचते ही एक बार फिर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया।




















Discussion about this post