• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Lifestyle

अदरक को सिर्फ चाय तक सीमित ना रखें, सेहत के लिए है बेहद गुणकारी

tmmirror_site by tmmirror_site
December 19, 2025
in Lifestyle
0
अदरक को सिर्फ चाय तक सीमित ना रखें, सेहत के लिए है बेहद गुणकारी
501
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

दिल,दिमाग,पाचन और घुटनों तक में है राहतकारी

जानकारों की मानें तो इसीलिए इसे आयुर्वेदिक औषधि की श्रेणी में रखा जाता है।

डिजिटल डेस्क न्यूज़। अदरक को सिर्फ कूट कर चाय में डालने तक सीमित ना रखें बल्कि इसके सेहत से जुड़े लाभ भी जानना बेहद जरूरी हैं। जानकारों की मानें तो इसीलिए इसे आयुर्वेदिक औषधि की श्रेणी में रखा जाता है। अदरक खाने या अदरक का पानी बनाकर पीने पर स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों से छुटकारा मिल जाता है। अदरक (Ginger) में जिंजरोल पाया जाता है जो मुख्य बायोएक्टिव कंपाउंड है जिससे सेहत को फायदा मिलता है। इसके अलावा अदरक एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण ही पनपते हैं। इस चलते अदरक के सेवन से शरीर कई रोगों से दूर रहता है।

अदरक के सेहतकारी फायदे

पाचन से जुड़ी दिक्कतें…

अदरक पाचन से जुड़ी दिक्कतों जैसे कब्ज, पेट में गैस, एसिडिटी और उल्टी आने की दिक्कत से छुटकारा दिलाता है। इसे पेट फूलने (Bloating) पर भी पिया जा सकता है. इसके लिए ताजा अदरक के टुकड़े में नींबू के रस की कुछ बूंदे और एक चुटकी नमक डालकर खाना खाने से पहले चबाना फायदेमंद होता है।

सर्दी-जुकाम के लिए नुस्खा…

अदरक जुकाम और सर्दी का आयुर्वेदिक नुस्खा है। इसे खाने के लिए अदरक में बराबर मात्रा में दालचीनी और लेमन ग्रान को दुगुनी मात्रा में लेकर पानी में पका लें। इस पानी को गर्म-गर्म कप में परोसकर पिएं। जुकाम दूर हो जाएगा। इसके अलावा, अदरक को शहद, दालचीनी और इलायची के साथ पानी में डालकर पकाकर भी पिया जा सकता है।

जोड़ों का दर्द होगा दूर होता है…

जिन लोगों को जोड़ों के दर्द (Joint Pain) की परेशानी है वे अदरक का सेवन कर सकते हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने में मददगार है। आप अदरक का पाउडर पानी में मिलाकर पी सकते हैं या फिर अदरक के टुकड़े पानी में पकाकर भी पिए जा सकते हैं।

इंफेक्शंस से छुटकारा …

ताजा अदरक का सेवन इंफेक्शन के खतरे को दूर रखते हैं। यह अदरक के एंटीबैक्टीरियण गुणों के चलते होता है। इसका सेवन बैक्टीरिया को दूर रखता है और दातों में होने वाले इंफेक्शंस की भी छुट्टी कर देता है।

कॉलेस्ट्रोल होता है कम…

अदरक के सेवन को गंदा कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) कम करने की डाइट में भी शामिल किया जा सकता है। बुरा कॉलेस्ट्रोल कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का कारण बनता है। ऐसे में अदरक को डाइट में शामिल करना अच्छा निर्णय है। बता दें कि अदरक के सेवन से दिल की सेहत भी दुरुस्त रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है।अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। The mahakoshal mirror @tmmirror इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Tags: Jinjar adrak अदरक haelth trending news update aauyrved आयुर्वेदिक
Previous Post

IPL 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में हुआ, सभी 10 टीमों ने 29 विदेशी समेत 77 खिलाड़ी खरीदे

Next Post

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा “हिजाब” बुर्का मामला अब सियासत के केंद्र में, बना इंटरनेशनल मुद्दा

Next Post
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा “हिजाब” बुर्का मामला अब सियासत के केंद्र में, बना इंटरनेशनल मुद्दा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा "हिजाब" बुर्का मामला अब सियासत के केंद्र में, बना इंटरनेशनल मुद्दा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist