• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
Ak हंगल साब…एक ऐसी शख्सियत जो ब्रिटिश हुकूमत से लेकर आजाद भारत तक के साक्षी, कभी कपड़े सिलते रहे फिर फिल्मों में बिखेरा जलवा

Ak हंगल साब…एक ऐसी शख्सियत जो ब्रिटिश हुकूमत से लेकर आजाद भारत तक के साक्षी, कभी कपड़े सिलते रहे फिर फिल्मों में बिखेरा जलवा

August 29, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

October 3, 2026
एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

October 3, 2026
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रपिता को नमन किया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रपिता को नमन किया

October 2, 2026 - Updated on October 3, 2026
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

October 2, 2026 - Updated on October 3, 2026
नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

October 1, 2026
MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

September 30, 2026
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा आज से दो दिन भोपाल में रहेंगे

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा आज से दो दिन भोपाल में रहेंगे

September 30, 2026
देश के प्रगति-50 शहरों में शामिल हुए इंदौर, भोपाल और उज्जैन

देश के प्रगति-50 शहरों में शामिल हुए इंदौर, भोपाल और उज्जैन

September 29, 2026
मेरे गुरु भाई की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, सामान्य नहीं हुई

मेरे गुरु भाई की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, सामान्य नहीं हुई

September 29, 2026
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

September 29, 2026
महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

September 29, 2026
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में हाईकोर्ट में समझौते से समाधान, 3 फीट हिस्सा हटाने पर बनी सहमति; पथराव और लाठीचार्ज के बीच हुई कार्रवाई

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में हाईकोर्ट में समझौते से समाधान, 3 फीट हिस्सा हटाने पर बनी सहमति; पथराव और लाठीचार्ज के बीच हुई कार्रवाई

September 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 4, 2026
Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result

Home Entertainment

Ak हंगल साब…एक ऐसी शख्सियत जो ब्रिटिश हुकूमत से लेकर आजाद भारत तक के साक्षी, कभी कपड़े सिलते रहे फिर फिल्मों में बिखेरा जलवा

tmmirror_site by tmmirror_site
August 29, 2025
in Entertainment, Featured
Reading Time: 1 min read
A A
0
Ak हंगल साब…एक ऐसी शख्सियत जो ब्रिटिश हुकूमत से लेकर आजाद भारत तक के साक्षी, कभी कपड़े सिलते रहे फिर फिल्मों में बिखेरा जलवा
FacebookTwitter

– ए.के. हंगल का जन्म 1 फरवरी 1914 को पंजाब के सियालकोट में कश्मीरी पंडितों के घर में हुआ था।

– छोटी सी उम्र में ही अंग्रेजों के खिलाफ लोगों का जुनून देखकर वो भी आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए।

– कुछ सालों तक दर्जी का काम किया। पाकिस्तान में रहते हुए ही टेलरिंग यूनियन का गठन किया।

– साल 1949 में कराची की जेल से निकलने के बाद ए.के. हंगल अपने पूरे परिवार के साथ पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गए थे।

डिजिटल डेस्क न्यूज़/मनोरंजन। भारतीय फिल्म जगत का एक ऐसा सितारा जो कैरक्टर आर्टिस्ट के रूप में कई यादगार भूमिका को जीवंत कर गया। पाकिस्तान से भारत तक का लंबा सफर और आजादी के उन दिनों को लिए सिनेमा की दुनिया में किसी ध्रुव तारे की तरह चिमका। यहां बात की जा रही है अवतार किसन हंगल साब की जिन्हें दुनिया एके हंगल के नाम से जानती है।

रहीम चाचा आज भी सबको याद हैं

बॉलीवुड फिल्मों में कई ऐसे किरदार होते हैं जो हमेशा के लिए यादगार बन जाते हैं। ऐसे किरदार लोगों के जेहन में सालों बाद भी रहते हैं। ऐसा ही एक किरदार था शोले में और उसका नाम था ‘रहीम चाचा’। 50 साल पहले आई शोले के रहीम चाचा के किरदार को वेटरन एक्टर ए.के. हंगल ने निभाया था। फिल्म में रहीम चाचा का एक डायलॉग था, ‘इतना सन्नाटा क्यों है भाई…’, काफी फेमस हुआ था। आज भी अकसर लोग ये डायलॉग बोलते नजर आते हैं।

आजादी की लड़ाई में शामिल हुए थे हंगल

बता दें स्वतंत्रता सेनानी थे ए.के. हंगल (Freedom Fighter AK Hangal)
किताब ‘Life & Times of A K Hangal’ में एक्टर की जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं और किस्सों के बारे में बताया गया है। इस बुक में उनके अभिनय करियर की शुरुआत और अभिनय में आने से पहले की जिंदगी के बारे में भी बताया गया है। 1 फरवरी 1914 को ए.के. हंगल का जन्म पंजाब के सियालकोट में कश्मीरी पंडितों के घर में हुआ था। उनका पूरा नाम अवतार किशन हंगल था। आजादी की लड़ाई के दौरन जब 16 अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग हत्याकांड की खबर देश में आग की तरह फैली तब हंगल साहब मात्र 15 साल के थे और उस छोटी सी उम्र में ही अंग्रेजों के खिलाफ लोगों का जुनून देखकर वो भी आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए।

पाकिस्तान में रहते हुए ही टेलरिंग यूनियन का गठन किया

वक़्त गुजरता गया और 1946 में उनके पिता के रिटायर होने के बाद पूरा परिवार पेशावर से कराची आ गया। पिता के रिटायर होने के बाद घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी। और ए.के. हंगल के पिता के दोस्त ने उनको सिलाई का काम सीखने की सलाह दी। इसके बाद ही उन्होंने इंग्लैंड के एक दर्जी से सिलाई की कला भी सीखी। कुछ सालों तक दर्जी का काम भी किया। इतना ही नहीं उन्होंने पाकिस्तान में रहते हुए ही टेलरिंग यूनियन का गठन किया।

कराची की जेल में रहे 3 साल बंद रहे हंगल

लेकिन ए.के. हंगल ने अभी भी आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेना बंद नहीं किया। और आखिरकार देश आजाद हुआ, मगर आजादी मिलने के साथ ही देश के दो टुकड़े हो गए और दंगे भड़क गए मगर उनका परिवार कराची में ही रुका रहा। पेशावर में रहते हुए ही हंगल रंगमंच से जुड़ गए थे और ड्रामा में हिस्सा लेने लगे थे। कराची में भी उन्होंने रंगमंच नहीं छोड़ा और इंडियन पीपुल थिएटर एसोसिएशन (IPTA) जॉइन कर लिया, इसी दौरान उनकी मुलाकात कैफी आजमी और और बलराज साहनी से हुई। मगर उनकी विचाधारा की वजह से अंग्रेजों ने उनको पाकिस्तान स्थित कराची की जेल में बंद कर दिया। और आजादी मिलने के बाद भी वो 3 साल तक रहे।

पाकिस्तान से भारत आए और बॉम्बे की एक चॉल में रहे

साल 1949 में कराची की जेल से निकलने के बाद ए.के. हंगल अपने पूरे परिवार के साथ पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गए और बॉम्बे के एक चॉल में रहने लगे। परिवार का पेट पालने के लिए उन्होंने टेलरिंग का काम शुरू कर दिया और यहां भी उन्होंने टेलरिंग वर्कर्स यूनियन का भी गठन किया। अब उनको थियेटर का शौक तो हमेशा से ही था इसलिए उन्होंने फिर से ड्रामा और रंगमंच से जुड़ने का फैसला किया। उन्होंने 1949 से 1965 तक कई बड़े-बड़े नाटकों में हिस्सा लिया।

“तीसरी कसम” में राज कपूर के बड़े भाई की भूमिका निभाई

एक दिन थियेटर में ए.के. हंगल पर डायरेक्टर बासु भट्टाचार्य की नजर पड़ी। उन्हें अभिनेता की अदाकारी इस कदर पसंद आई कि उन्होंने तुरंत उनको अपनी फिल्म तीसरी कसम में राज कपूर के बड़े भाई की भूमिका निभाने का ऑफर दे दिया। ए.के. हंगल ने भी बिना देरी किये हां कर दी। और करते भी क्यों नहीं जब रोल भी राज कपूर के बड़े भाई का मिल रहा था। उस समय उनकी उम्र थी 52 साल और 52 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

ए.के. हंगल ने करीब 250 फिल्मों में काम किया

अपने 59 साल के फिल्मी करियर में ए.के. हंगल ने करीब 250 फिल्मों में करेक्टर आर्टिस्ट के रूप में काम किया। वो राजेश खन्ना के साथ भी कई फिल्मों में नजर आए। लोगों ने उनके अभिनय को बहुत पसंद किया। उनकी फिल्मों में ‘शोले’, ‘नमक हराम’, ‘आंधी’, ‘बावर्ची’, ‘लगान’ ‘सात हिंदुस्तानी’, ‘किस्मत’, ‘जाग्रति’, ‘गुड्डी’ और ‘शरारत’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। ए.के. हंगल के किरदारों में खास बात ये थी कि वो फिल्मों में कभी चाचा तो कभी काका या फिर पिता और बड़े भाई के रोल में ही नजर आये थे।

Tags: Indian film industry legendary actor Avatar Kishan hangal famous by akhangal Sahab India Pakistan old memory
Previous Post

बिहार चुनाव : भाजपा का राहुल और तेजस्वी पर बड़ा चुनावी हमला, पीएम मोदी की मां की एंट्री से मचा बवाल 

Next Post

ओलंपिक मेडलिस्ट भारतीय जैवल‍िन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर निराश किया

Related Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

by Rakesh Mishra
October 3, 2026
0

डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोपालक...

एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

by Rakesh Mishra
October 3, 2026
0

भारत ने गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान को हरा दिया है। भारत ने 19 रनों से यह मुकाबला अपने नाम...

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

by Rakesh Mishra
October 1, 2026
0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने...

MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

by Rakesh Mishra
September 30, 2026
0

जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान सीबीआई की तरफ से एकलपीठ को बताया गया कि साक्ष्य नहीं मिलने के कारण...

Next Post
ओलंपिक मेडलिस्ट भारतीय जैवल‍िन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर निराश किया

ओलंपिक मेडलिस्ट भारतीय जैवल‍िन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर निराश किया

Discussion about this post

Advertisement

Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta