न्यूज डेस्क/पटना। बिहार के नवादा में सीएम नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित किया। नीतीश कुमार ने भाषण खत्म करने के बाद पीएम मोदी के नजदीक जाकर बैठे तो पीएम मोदी ने उनके भाषण की तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि आपने इतना अच्छा भाषण दिया कि मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं बचा है। इस पर सीएम नीतीश कुमार मुस्कुराते हुए झुके और उन्होंने पीएम के पैर छूए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस दौरान मंच पर सम्राट चौधरी, चिराग पासवान समेत कई दिग्गजों की मौजूदगी रही। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले राजनीतिक दुश्मनी भूलकर एनडीए का हिस्सा बने नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। बता दें जब से नीतीश कुमार ने पाला बदला है तभी से बिहार की राजनीती में भूचाल आया हुआ है। चाचा नीतीश कुमार को घेरने में भतीजे विपक्ष में बैठे राजद नेता तेजस्वी यादव कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बार भी नीतीश कुमार के इस पैर पड़ने वाले वायरल वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ट्विशा शर्मा मौत मामले में जेल गईं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह,जेल में पहली रात
डिजिटल डेस्क न्यूज/भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा Twisha Sharma मौत मामले मे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल...




















Discussion about this post