• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

केजरीवाल को क्या मिलेगी ‘सुप्रीम’ राहत? याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई

tmmirror_site by tmmirror_site
April 11, 2024
in Featured, National
0
केजरीवाल को क्या मिलेगी ‘सुप्रीम’ राहत? याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई
491
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर 15 अप्रैल (सोमवार) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) के सबसे बड़े नेता ने ईडी की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया है। इसे लेकर सीएम केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन उन्हें मंगलवार को हाई कोर्ट से झटका लगा, कोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी को वैध बताते हुए कहा कि जांच एजेंसी के पास कोई खास विकल्प नहीं बचा था। ऐसे में उन्होंने देश की सबसे बड़े अदालत का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि उन्होंने तत्काल सुनवाई की मांग की थी।

15 अप्रैल को ‘सुप्रीम’ सुनवाई
दरअसल, 21 मार्च को ईडी ने सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। फिलहाल वह तिहाड़ जेल नंबर दो में बंद हैं। मंगलवार (9 अप्रैल) को हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। ऐसे में अब सोमवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। ‘आजतक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द रिहाई की मांग भी की है।

क्या केजरीवाल को मिलेगी राहत?
अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बीते कुछ दिनों में ही कई झटके लगे हैं। मंगलवार को हाई कोर्ट ने उनकी ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ वाली याचिका खारिज कर दी। बुधवार को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा। कोर्ट ने हफ्ते में वकीलों से पांच बार मुलाकात वाली अर्जी खारिज कर दी। वहीं उनके कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद ने बुधवार को पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया। गुरुवार को सीएम केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को बर्खास्त कर दिया गया। ऐसे में अब अगले हफ्ते 15 तारीख को सुप्रीम कोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई होनी है।

केजरीवाल के वकील ने CJI को भेजा ईमेल
दरअसल, इस मामले में अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ को एक ईमेल भेजा था। सिंघवी ने कहा था कि हाई कोर्ट का आदेश (ईडी की गिरफ्तारी वैध है) ऐसे दस्तावेज पर आधारित था जिसे हमसे छिपाया गया। इसे लेकर डीवाई चंद्रचूड़ ने जवाब भी दिया और कहा कि वह आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

 

Previous Post

बिहार के नवादा से सीएम नीतीश कुमार का पीएम मोदी के पैर पड़ने वाला वीडियो वायरल

Next Post

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री संतों की पोल खोलने पर बुरे फंसे, हनुमान जी की आड़ में कुछ भी बोल रहे

Next Post
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री संतों की पोल खोलने पर बुरे फंसे, हनुमान जी की आड़ में कुछ भी बोल रहे

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री संतों की पोल खोलने पर बुरे फंसे, हनुमान जी की आड़ में कुछ भी बोल रहे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist