– बिहार में भाजपा- कांग्रेस के बीच छिड़ी पैड पॉलिटिक्स की जंग
– महिलाओं के सैनिटरी पद में राहुल की तस्वीर सही या गलत, मचा बवाल
– कांग्रेस की ओर से भाजपा पर हो रहे पलट कर हमले
– बड़ा सवाल : आखिर जब कांग्रेस ने नहीं लगाई तस्वीर, तो कहां से लग गई
डिजिटल डेस्क न्यूज़। बिहार चुनाव।
बिहार में साल के आखिरी में चुनाव होने वाला है और चुनाव को लेकर अभी से सियासत तेज हो चुकी है। सियासत के दाव पेंच के बीच जहां आरोप प्रत्यारोप और बयानबाजियों का दौर चल रहा है। वही बिहार में इन दोनों सेनेटरी पैड की पॉलिटिक्स भी चल रही है। महिलाओं को बांटे जाने वाले सैनिटरी पैड में राहुल गांधी की फोटो चस्पा की गई है। अब कांग्रेस इसे सिरे से खारिज कर रही है कि ऐसा उनके तरफ से नहीं किया गया है। वहीं भाजपा इसे महिलाओं के साथ आपत्ति अपमान से जोड़ रही है। इससे भाजपा और कांग्रेस के बीच बिहार में नई पैड पॉलिटिक्स की जंग शुरू हो गई है।
हालांकि पहले सेनेटरी पैड के बॉक्स पर राहुल गांधी की तस्वीर को लेकर बवाल हुआ और अब इससे जुड़े जो दावे किए जा रहे हैं, उनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने ऐलान किया कि पार्टी राज्य में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी। उन्होंने सेनेटरी पैड का बॉक्स दिखाया, जिस पर राहुल गांधी की फोटो लगी हुई थी। पैकेट पर लिखा था – माई-बहन मान योजना, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस। ज़रूरतमंद महिलाओं को सम्मान राशि – 2500 रुपए महीना का दावा। अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सेनेटरी पैड पर भी राहुल गांधी की फोटो लगी हुई है। कई अकाउंट्स से इसके वीडियो शेयर किए गए हैं, हालांकि खुद कांग्रेस ने इसकी सच्चाई बताई है। कांग्रेस की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें फेक वीडियो और असली सच्चाई को दिखाया गया है।














– बिहार में भाजपा- कांग्रेस के बीच छिड़ी पैड पॉलिटिक्स की जंग






Discussion about this post