डिजिटल डेस्क न्यूज़.दुनिया।
तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा ने शनिवार को अपना 90 वां जन्मदिन (Dalai Lama 90th birthday) मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने दुनिया भर से मिले प्यार के लिए धन्यवाद दिया और विनम्रता के साथ सबकी सेवा करते रहने का अपना संकल्प दोहराया।
अपने भाषण में उन्होंने कहा, “आज मेरा 90 वां जन्मदिन है और आप सब बहुत खुशी और उत्साह के साथ यहां इकट्ठा हुए हैं। मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।
दलाई लामा ने बताया कि उनका जीवन हमेशा सभी जीवित प्राणियों की सेवा करने के विचार से प्रेरित रहा है, उन्होंने कहा, “मैं भी एक इंसान हूं, और इंसानों के लिए एक-दूसरे से प्यार करना और मदद करना स्वाभाविक है, उन्होंने ‘बोधिचित्त’ के अभ्यास पर जोर दिया। आसान भाषा में इसका मतलब है, खुद से पहले दूसरों की भलाई के बारे में सोचना और सभी के कल्याण के लिए ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा रखना। दलाई लामा ने बताया कि इसी अभ्यास ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा, “लोगों की तारीफ पाने के लिए स्वार्थी बनने के स्थान पर, मेरा ध्यान हमेशा दूसरों की सेवा करने पर रहा है। इसी बोधिचित्त की वजह से लोग मुझसे जुड़ते हैं और प्यार देते हैं।




















Discussion about this post