औरंगाबाद में पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज वाले पहले से ही बच्चों को रंगदार बनाने की बात कर रहे हैं
अगर भैया (तेजस्वी) की सरकार आई तो कट्टा, दुनाली, फिरौती, रंगदारी, यही सब चलेगा।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की 121 सीटों पर रिकॉर्ड तोड़ 65% वोटिंग हुई है। इससे कई सियासी गणित भी उलटने की स्थिति बन गई है। अब 11 नवंबर को होने वाली दूसरे फेज की वोटिंग होगी। वहीं दूसरे फेज के प्रचार के लिए PM मोदी ने औरंगाबाद में रैली की।
औरंगाबाद में पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज वाले पहले से ही बच्चों को रंगदार बनाने की बात कर रहे हैं, वो खुलेआम ऐसा कर रहे हैं। ये लोग खुलेआम ऐलान कर रहे हैं कि अगर भैया (तेजस्वी) की सरकार आई तो कट्टा, दुनाली, फिरौती, रंगदारी, यही सब चलेगा।
रक्सौल में यूपी के सीएम योगी ने जनसभा में कहा- मैं युवाओं से कहूंगा कि किसी के बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं है। ये नौकरी क्या देंगे जिन्होंने आपकी जमीन हड़प ली। ये लालटेन नहीं है डकैती डालने का एक सर्टिफिकेट था। 2005 के पहले इन्होंने चारा हजम किया। अब आपका राशन हजम करने आए है।
अमित शाह ने जमुई की रैली में कहा कि NDA के खिलाफ के जो ठगबंधन है वो बिखरा हुआ है। वो आपस में ही लड़ रहे हैं। लालू का बेटा शहाबुद्दीन अमर रहे का नारा लगा रहा है। फिर से शहाबुद्दीन का वक्त वापिस लाना है। उसका बेटा ओसामा मैदान में है। अगर ऐसे लोग चुनाव जीतेंगे तो दंगे होंगे।




















Discussion about this post