विक्की कौशल और कटरीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनको एक बेटा हुआ है।
डिजिटल डेस्क न्यूज़। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना विकी कौशल के घर किलकारी गूंजी है। शुक्रवार को कैटरीना और विकी कौशल माता पिता बन गए। ख़बर है कि कैटरीना मां बन गई हैं। उनके पति विक्की कौशल और कटरीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनको एक बेटा हुआ है। शादी के चार साल बाद कटरीना और विक्की माता-पिता बने हैं।

कटरीना और विक्की ने अपनी पोस्ट में लिखा, “हमारी खुशियों का छोटा सा तोहफा आ गया है। बेहद प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025 कटरीना और विक्की”
बता दें, कटरीना कैफ ने सितंबर के महीने में मां बनने की घोषणा की थी। इंस्टाग्राम पर कटरीना कैफ ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो और विक्की कौशल बेबी बंप थामे हुए नजर आए थे।




















Discussion about this post