बरगी बांध से विस्थापित हुए बच्चों की रिसर्च के लिए पत्रकार परवेज़ खान भोपाल में मिला सम्मानित
जबलपुर/बरगी नगर । सामाजिक सरोकारों से जुड़े जबलपुर जिले के बरगी नगर निवासी पत्रकार परवेज़ खान विगत दिवस एक तारा ट्रस्ट मालवीय नगर भोपाल के सभागार में सम्मानित हुए।बाल अधिकार मीडिया अलंकरण समारोह के अवसर पर विकास संवाद समिति भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश के भोपाल सहित अन्य तीन जिले जबलपुर हरदा तथा मंदसौर के चार युवा रिसचर्स को उनके द्वारा किए गए अलग-अलग बाल अधिकारों पर केंद्रित विविध विषयों पर रिसर्च के लिए सम्मानित किया गया जबलपुर जिले से बरगी बांध के ग्राम मनखेड़ी के विस्थापित परिवार से ताल्लुक रखने वाले सामाजिक कार्यकर्ता तथा वरिष्ठ पत्रकार परवेज खान को भी वर्गी बांध से विस्थापित हुए परिवारों के बच्चों की शिक्षा से वंचित होने की स्थिति पर किए गए लघु शोध {रिसर्च} के लिए सम्मानित किया गया परवेज द्वारा यह शोध एक माह की अल्प अवधि में पूर्ण किया परवेज सच्चा प्रयास नामक संस्था जो बाल अधिकारों और महिला मुद्दों पर विगत 14 वर्षों से कम कर रही है के संस्थापक हैं तथा मनखेड़ी ग्राम के ग्राम प्रमुख हफीज मालगुजार के छोटे पुत्र है ।




















Discussion about this post