धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के कई घरों का हुआ नुकसान
सुरक्षा संस्थानों में उपयोग होने वाले बमों के सेल मिले अब उठ रहे कई बड़े सवाल
जबलपुर/न्यूज डेस्क। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां पर एक कबाड़खाने में जबरदस्त धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि कबाड़खाने की पूरी छत ही उड़ गई है।
बता दें धमाका इतना शक्तिशाली था कि कबाड़खाने के करीब 5 किलोमीटर के दायरे में लोगों को भूंकप जैसा एहसास हुआ। सूत्रों के मुताबिक एलपीजी गैस सिलेंडर और ऑक्सीजन सिलेंडर में एक साथ ब्लास्ट हुआ है। खजरी खिरिया बाईपास स्थित शमीम हाजी के रजा मेटल फैक्ट्री के नाम से कबाड़खाने में यह हादसा हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही आधारताल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
हादसे में एक मजदूर की मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं
हादसे के वक्त गोदाम में कुल 10 मजदूर थे। इतना ही नहीं गोदाम में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में बने बम के अवशेष भी मिले है। कबाड़ गोदाम संचालक हाजी शमीम के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
आईजी अनिल कुशवाहा, कलेक्टर दीपक सक्सेना सहित डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर मौजूद है। धमाके से गोदाम का स्टक्चर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ढांचा गिरने की आशंका के चलते फिलहाल कोई भी गोदाम के नजदीक नहीं जा रहा है।
अब हो रहे कई तरह के सवाल
इस हादसे से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आखिरकार सुरक्षा संस्थानों में उपयोग होने वाले बम के सेल और सामग्री कबाड़ में कहां तक पहुंचे और हाजी शमीम का क्या कनेक्शन रहा है, क्योंकि जैसा मालूम हुआ है कि उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।ऐसे में कई तरह की गतिविधियों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर इनके लिंक फैक्ट्री तक कैसे बने यह शासन और प्रशासन की व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़ा करता है। इतना ही नहीं प्रशासन इतने समय तक शहर के बीच इस तरह के कबाड़ियों की क्या जांच करती रही है। अब धमाके में आसपास के लोगों का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कौन करेगा यह भी बात सामने आ रही है।




















Discussion about this post