• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home State

छत्तीसगढ़ 26 वां स्थापना : 1 नवंबर रविवार को राज्योत्सव के रूप में मनाया,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं दी

tmmirror.com by tmmirror.com
November 1, 2026
in State, छत्तीसगढ़
0
छत्तीसगढ़ राज्य में 1 नवंबर रविवार को अपना 26 वां स्थापना दिवस मनाया। प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोशल मीडिया
491
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का विजन डॉक्यूमेंट ‘अंजोर विजन’, ‘विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत’ के संकल्प को नई दिशा दे रहा है।

डिजिटल डेस्क न्यूज़/रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में 1 नवंबर रविवार को अपना 26 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के प्रदेशवासियों और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को शुभकामनाएं दी हैं। राज्य के नाम लिखे अपने विशेष पत्र में उन्होंने छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, बस्तर में आए सकारात्मक बदलाव और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का विजन डॉक्यूमेंट ‘अंजोर विजन’, ‘विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत’ के संकल्प को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश अपनी उपलब्धियों से मां भारती और छत्तीसगढ़ महतारी का गौरव बढ़ाता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि कुछ वर्ष पहले तक जो क्षेत्र माओवाद के ‘रेड कॉरिडोर’ के रूप में जाना जाता था, आज वही क्षेत्र शांति, विश्वास और विकास का केंद्र बन रहा है। सुरक्षा बलों के साहस और स्थानीय जनता के सहयोग से बस्तर में माओवाद कमजोर हुआ है। ‘बस्तर ओलिंपिक’ और ‘नियद नेल्ला नार’ जैसी योजनाएं इस इलाके को शांति, सुशासन और समृद्धि की राह पर आगे ले जा रही हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी स्थापना दिवस पर प्रदेश को बधाई दी है। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दोनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अटल जी के दूरदर्शी फैसले को याद किया
PM मोदी ने अपने पत्र में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि 26 वर्ष पहले अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था। इस ऐतिहासिक निर्णय ने लाखों लोगों की दशकों पुरानी मांग और आकांक्षाओं को पूरा कर विकास की एक नई यात्रा शुरू की थी।

उन्होंने लिखा कि संगठन के दिनों से ही उन्हें सरगुजा के वनांचल से लेकर बस्तर तक छत्तीसगढ़िया संस्कृति और जनजीवन को करीब से समझने और जानने का मौका मिला है। यही अनुभव उन्हें आज भी इस प्रदेश से जोड़े रखता है।

गिनाईं डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां
प्रधानमंत्री ने कहा कि संत गुरु घासीदास का ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश डबल इंजन सरकार की सभी नीतियों का आधार है। इसी भावना के साथ प्रदेश में विकास के काम हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें शुरू की गई हैं। राज्य में चार आधुनिक हवाई अड्डों का नेटवर्क तैयार हो चुका है, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।

कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 73 लाख जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी इलाकों में 22 लाख से अधिक पक्के आवास बनाए जा चुके हैं। करीब ढाई करोड़ आयुष्मान कार्ड बनने से लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है।

Tags: cg foundation daycg rajyotsavchhattisgarh newsnava raipurvishnu deo sai
Previous Post

मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक परिसर में ‘संकल्प वृक्ष’ का रोपण किया

Next Post

विपक्ष ने कांग्रेस प्रेसिडेंट खड़गे के घर मॉक पार्लियामेंट बनाकर अपनी बात रखी,रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी

Next Post
विपक्ष ने कांग्रेस प्रेसिडेंट खड़गे के घर मॉक पार्लियामेंट बनाकर अपनी बात रखी,प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोशल मीडिया

विपक्ष ने कांग्रेस प्रेसिडेंट खड़गे के घर मॉक पार्लियामेंट बनाकर अपनी बात रखी,रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist