-मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ विपक्ष का आंदोलन एक नए रुप में नजर आया।
-खड़गे ने अपनी स्पीच के दौरान विपक्ष की तीन मांगे भी रखीं। उन्होंने कहा- ज्ञानेश कुमार को हटाया जाए, SIR फौरन रद्द हो।
-चुनाव आयुक्तों को चुनने की प्रोसेस को बदलने वाला 2023 का कानून रद्द हो।
-स्पीकर के पद पर पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को बैठाया गया।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/नेशनल। देश में विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ विपक्ष का आंदोलन एक नए रुप में नजर आया। विपक्ष ने कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर संसद की नकल करते हुए सेट-अप तैयार किया और फिर संसद की तरह ही कार्यवाही भी शुरू हुई।
विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव पेश किया और बारी-बारी से सभी दलों के लीडर ने इस प्रस्ताव के पक्ष में अपनी बात रखी। पूरा इवेंट हूबहू संसद की कार्यवाही की नकल रहा। डेस्क, चेयर से लेकर माइक और स्क्रीन तक, सब कुछ संसद की कॉपी करते हुए रखे गए।

स्पीकर के पद पर पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को बैठाया गया। अंतर बस यह रहा कि यह संसद से कुछ किलोमीटर दूर और सत्तापक्ष की गैर मौजूदगी में हुआ। फर्क यह भी रहा कि इस इवेंट में कुछ स्टूडेंट लीडर्स, सोशल वर्कर और वे लोग भी शामिल हुए, जिनके नाम वोटर लिस्ट से डिलीट कर दिए गए।
विपक्ष ने क्यों बनाई मॉक पार्लियामेंट..?
यह विरोध का अपना अलग तरीका है। विपक्ष इससे दो बातें देश के सामने रखना चाहता है। पहला यह कि संसद में हमारी बात नहीं सुनी जाती, इसलिए मॉक पार्लियामेंट बनाकर हम अपनी बात रख रहे हैं। और दूसरी यह कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव से लेकर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के पर्याप्त सबूत हैं और उन्हें हटाया ही जाना चाहिए।
खड़गे ने पेश किया प्रस्ताव, लगाए 6 आरोप
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की स्पीच से मॉक पार्लियामेंट का सेशन शुरू हुआ। उन्होंने अपने लंबे-चौड़े भाषण में ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव पेश किया। खड़गे ने इस दौरान 6 बड़े आरोप लगाए। इनमें चुनाव चुराने की साजिश, 13.2 करोड़ वोटर्स के नाम डिलीट करना, संसद की निगरानी या जानकारी के बिना फॉर्म-6 में बदलाव, सॉफ्यवेयर के जरिए मतदाता सूचियों पर कब्जा करना, दोनों चुनाव आयुक्तों को फैसलों से बाहर रखना और मोदी और शाह के इशारे पर काम करने जैसे आरोप शामिल हैं।
खड़गे ने अपनी स्पीच के दौरान विपक्ष की तीन मांगे भी रखीं। उन्होंने कहा- ज्ञानेश कुमार को हटाया जाए, SIR फौरन रद्द हो और चुनाव आयुक्तों को चुनने की प्रोसेस को बदलने वाला 2023 का कानून रद्द हो।
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की महा रैली में गरजे राहुल गांधी, बीजेपी पर साधा निशाना
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज रविवार को इंडिया ब्लॉक की महारैली हो रही है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, अखिलेश और ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं आपको बता रहा हूं, बेचारे ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाते। मुझे बुरा लगता है कि ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं और रात को सो नहीं पाते। लेकिन उन्होंने सबसे बड़ा जुर्म किया है, देश की आवाज और आत्मा को दबाने की कोशिश की है।
राहुल गांधी ने कहा कि हम नफरत या दुश्मनी वाले लोग नहीं हैं। हम प्यार करने वाले लोग हैं। हम इस देश में प्यार और भाईचारा वापस लाना चाहते हैं। यह प्रोटेस्ट किसी एक पार्टी या नेता का नहीं है। यह एक साथ किया गया प्रोटेस्ट है। यह भारत का प्रोटेस्ट है, भारत की आवाज है।
राहुल गांधी बोले,देश में हो रही वोट चोरी
राहुल गांधी ने कहा, ‘सालों से इस देश में वोट चोरी होती रही है। मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट चोरी हुई है।’ उन्होंने कहा कि EVM के जरिए और वोटर लिस्ट से नाम हटाकर और जोड़कर वोट चुराए गए हैं।


