जबलपुर में गोसलपुर पुलिस और यूपी नारकोटिक्स टीम ने 412 पेंट के डिब्बों में छिपाकर ओडिशा से मैहर लाया जा रहा 872 किलो गांजा जब्त किया है। दो तस्कर गिरफ्तार।
——————————————————————————————–
डिजीटल डेस्क न्यूज़/जबलपुर। मध्य प्रदेश में हाल ही में जहां भोपाल में नशीले इंजेक्शन पुलिस द्वारा पकड़े गए थे।वहीं अब महाकौशल के जबलपुर में गांजा की बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी है। गांजा की तस्करी करने वाले बदमाश, पेंट के डिब्बे में बड़े पैमाने में गांजा भरकर ले जा रहे थे, जिसे पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ कर बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार पेंट के डिब्बों की आड़ में गांजे की बड़ी खेप मध्यप्रदेश पहुंचाई जा रही थी। तस्करों ने एक कंटेनर (ट्रक) में 412 पेंट के डिब्बों के बीच गांजे की 28 बोरियां छिपा रखी थीं, ताकि किसी को शक न हो।
लेकिन जबलपुर-कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर गोसलपुर पुलिस और उत्तर प्रदेश की नारकोटिक्स विंग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि मोहतरा टोल प्लाजा के पास कंटेनर को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में 871 किलो 95 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद हुए इस गांजे की आंकलित कीमत 4 करोड रुपए के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने कंटेनर चालक सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गांजे की खेप ओडिशा से लाकर मैहर में खपाने की तैयारी थी।


