जन सुनवाई के दौरान एक शख्स ने सीएम पर हमला किया। पुलिस ने हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया
नई दिल्ली। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हुआ है। आज सुबह जन सुनवाई के दौरान एक शख्स ने सीएम पर हमला किया। पुलिस ने हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि जन सुनवाई के दौरान आरोपी शख्स अपनी शिकायत लेकर पहुंचा था। इस दौरान उसने सीएम को थप्पड़ जड़ दिया।
जनसुनवाई को डिरेल करने की कोशिश
दिल्ली बीजेपी के नेता प्रवीण शंकर ने कहा कि जन सुनवाई के बहाने एक शख्स सीएम गुप्ता के पास पहुंचा। उसने पहले सीएम को कुछ कागज दिया, फिर चिल्लाने लगा और थप्पड़ मार दिया। बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि मुझे लगता है कि रेखा गुप्ता पर हमले की यह कोशिश जन सुनवाई को डीरेल करने की मंशा से की गई है।




















Discussion about this post