राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के बीच एक पॉडकास्ट में हल्का-फुल्का मजाक सुर्खियों में बना
डिजिटल डेस्क न्यूज़/नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर और शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के बीच एक पॉडकास्ट में हल्का-फुल्का मजाक सुर्खियों में आ गया। ANI की पत्रकार स्मिता प्रकाश के साथ पॉडकास्ट में प्रियंका ने मजाक में कहा कि वह लोगों को परेशान करना पसंद करती हैं, जिस पर स्मिता ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘आप तो साड़ी में शशि थरूर हैं।’ इस मजेदार टिप्पणी पर प्रियंका ने हंसते हुए कहा, ‘यह शशि के लिए तारीफ है या मेरे लिए, मैं शशि को बताऊंगी।’ कांग्रेस नेता प्रियंका ने इस क्लिप को X पर शेयर किया, जिसके जवाब में थरूर ने हास्य के साथ लिखा, धन्यवाद प्रियंका, मैं इसे किसी भी तरह से तारीफ मानता हूं। दोनों की बातचीत ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा।
पॉडकास्ट में प्रियंका से पूछा गया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीरें क्यों शेयर करती हैं, जिसका लोगों को इंतजार रहता है। प्रियंका ने हल्के अंदाज में कहा, मुझे लोगों को परेशान करना पसंद है, क्योंकि वे मेरी हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। स्मिता प्रकाश ने तुरंत मजाक में कहा, आप साड़ी में शशि थरूर हैं। इस टिप्पणी ने दोनों नेताओं के बीच की केमिस्ट्री को उजागर किया। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर की थी, जो बाद में X और अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई। उन्होंने हंसते हुए कहा, हमने कहा था कि वह संसदीय प्रतिनिधिमंडल में गई थीं और वहां ऐसा हुआ।




















Discussion about this post