• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद देशभर में रेड अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ाई गई सुरक्षा, एक संदिग्ध गिरफ्तार

tmmirror_site by tmmirror_site
November 11, 2025
in Featured, National
0
दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद देशभर में रेड अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ाई गई सुरक्षा, एक संदिग्ध गिरफ्तार
495
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

– घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर सुरक्षा स्थिति की विस्तृत जानकारी ली

– घायलों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया

– दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया।

डिजिटल डेस्क न्यूज़/नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के समीप हुए कार धमाके मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके तार जम्मू-कश्मीर के एक आतंकी संगठन से जुड़े होने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम भी जांच में शामिल हो गई है।
घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर सुरक्षा स्थिति की विस्तृत जानकारी ली है। घटना के बाद दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया।
घायलों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. इस घटना के बाद राजधानी में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं और मौके पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ एनआईए की टीम भी पहुंची है।

दिल्ली पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख बाजारों में गश्त बढ़ाई

बता दें कि धमाके के बाद केंद्र सरकार ने तत्काल कई राज्यों में सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इन राज्यों के पुलिस विभागों को चौकसी बढ़ाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख बाजारों में गश्त बढ़ा दी है, जबकि मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की जांच सख्त कर दी गई है।

NCR में अलर्ट, यूपी और हरियाणा की सीमाएं सील

उत्तर प्रदेश पुलिस को विशेष रूप से एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में अलर्ट रहने के निर्देश मिले हैं। पुलिस ने दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम की सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी है सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस ने ड्रोन की मदद से भी निगरानी शुरू की है ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि छूट न जाए।

महाराष्ट्र और नागपुर में सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली धमाके का असर महाराष्ट्र में भी देखने को मिला है। मुंबई पुलिस ने सभी थानों को सतर्क कर दिया है और संवेदनशील स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। नागपुर पुलिस ने भी आरएसएस मुख्यालय और रेशमबाग स्मृति मंदिर के आसपास सख्त निगरानी शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने सभी प्रवेश मार्गों पर जांच चौकियाँ लगा दी हैं।

देशभर में खुफिया एजेंसियां सक्रिय हुईं

धमाके की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा संयुक्त रूप से जांच में जुटी हैं।सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इस धमाके के पीछे किसी आतंकी संगठन का हाथ हो सकता है। फिलहाल, कार के अवशेषों और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है।

Tags: Delhi car blast Lal kila major injuries big news Delhi blast incident take action Central Government home ministry government alert Delhi administration alert current news trending news update blast
Previous Post

दिल्ली के लाल किले के समीप एक कार में धमाका, 8 मौत की पुष्टि,16 लोग गंभीर रूप से घायल, धमाके से कांपे लोग

Next Post

दिग्गज एक्टर जितेंद्र लड़खड़ाकर गिरे,प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती

Next Post
दिग्गज एक्टर जितेंद्र लड़खड़ाकर गिरे,प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती

दिग्गज एक्टर जितेंद्र लड़खड़ाकर गिरे,प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist