• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

दिल्ली के लाल किले के समीप एक कार में धमाका, 8 मौत की पुष्टि,16 लोग गंभीर रूप से घायल, धमाके से कांपे लोग

tmmirror_site by tmmirror_site
November 10, 2025
in Featured, National
0
दिल्ली के लाल किले के समीप एक कार में धमाका, 8 मौत की पुष्टि,16 लोग गंभीर रूप से घायल, धमाके से कांपे लोग
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

– घटना ने पूरे शहर में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर ला दिया 

– दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने इस हादसे पर कहा कि यह ‘साधारण धमाका नहीं था

– चश्मदीद बोले, ‘ऐसा लगा मानो धरती फट गई हो

डिजिटल डेस्क न्यूज़/नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके में 8 मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 16 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि धमाके के बाद कहीं इंसान का हाथ पड़ा है, कहीं फेफड़ा पड़ा था। घटना ने न सिर्फ आसपास मौजूद लोगों को झकझोर दिया, बल्कि पूरे शहर में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर ला दिया।

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने इस हादसे पर कहा कि यह ‘साधारण धमाका नहीं था।’ उन्होंने बताया कि शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर यह विस्फोट हुआ। उनके मुताबिक, गाड़ी की रफ्तार बहुत धीमी थी और जैसे ही वह सिग्नल पर रुकी, धमाका हुआ जिससे आसपास के वाहनों को नुकसान पहुंचा। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मौके पर एफएसएल, एनआईए और अन्य जांच एजेंसियां पहुंच चुकी हैं, और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना में कई लोगों की जान गई है और कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस इलाके को घेरकर सबूत जुटाने में लगी है।

सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत दिल्ली पुलिस से पूरी जानकारी मांगी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस विस्फोट को लेकर गृह मंत्री से बात की है।  स्थानीय लोगों के लिए यह हादसा किसी डरावने सपने से कम नहीं था। एक चश्मदीद ने बताया, ‘ऐसा लगा मानो धरती फट गई हो, हम सबको लगा कि अब शायद हम बच नहीं पाएंगे।

Tags: Delhi Lal kila blast in car big injury big incident action Central Government immediate current news latest news Delhi India terrorist attack sensitive news
Previous Post

विटामिन बी12 को नजरअंदाज न करें इसकी कमी सेहत पर डालती है घातक असर, तुरंत लें डॉक्टर से परामर्श

Next Post

दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद देशभर में रेड अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ाई गई सुरक्षा, एक संदिग्ध गिरफ्तार

Next Post
दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद देशभर में रेड अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ाई गई सुरक्षा, एक संदिग्ध गिरफ्तार

दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद देशभर में रेड अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ाई गई सुरक्षा, एक संदिग्ध गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist