न्यूज डेस्क। अभिनय और मॉडलिंग में कदम रखने वाली हर लड़की का सपना होता है मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हर साल देश भर की खूबसूरत युवतियां इस कॉन्टेस्ट में ऑडिशन देने पहुंचती हैं। इस साल भी सैकड़ों युवतियां पहुंचीं। पिछले पांच महीने में भारत के पांच अलग-अलग इलाकों फेमिना मिस इंडिया का ऑडिशन रखा गया। कड़ी मशक्कत के बाद दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी, बेंगलुरू, पश्चिम बॉम्बे और मुंबई में ऑडिशन देकर हर राज्य की एक कंटेस्टेंट को चुना गया है। जूरी ने खूबसूरती, बुद्धिमता, बात करने की कला और पर्सनैलिटी के आधार पर टॉप 30 का चुनाव किया और फेमिना मिस इंडिया 2024 के टॉप 30 कंटेस्टेंट के लिस्ट की घोषणा कर दी गई। बिहार से मिथिलांचल की बेटी अदिति झा चुनी गई हैं। उन्हें मिस इंडिया बिहार बनने का गौरव प्राप्त हुआ। अदिति मिस इंडिया कॉन्टेस्ट जीतकर मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। फेमिना मिस इंडिया टीम ने बिहार से अदिति झा को चुना। 60 सालों से फेमिना मिस इंडिया का आयोजन किया जा रहा है। बुद्धिमान, आत्मविश्वासी और शालीन स्वभाव वाली अदिति ने शिक्षा के क्षेत्र में भी अव्वल रही हैं। दरभंगा के संजीव झा की पुत्री अदिति ने एचटी छात्रवृत्ति पुरस्कार के अलावा, अंग्रेजी ओलंपियाड समेत कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया। उन्होंने अपना पूरा ध्यान गरीब इलाकों में बच्चों को पढ़ाने में लगाया है और सभी को समान शिक्षा सुनिश्चित करने के इस जुनून को आगे बढ़ाने में गर्व महसूस करती हैं।अदिति ने कहा कि माता सीता और भगवान बुद्ध, महावीर की धरती बिहार से होना मेरे लिए गर्व है। अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना मेरा सौभाग्य है। मैं मिस इंडिया बन कर बिहार का नाम रोशन करना चाहती हूं। साथ ही मिस वर्ल्ड जीतकर भारत का परचम लहरना चाहती हूं।
देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
डिजिटल डेस्क, भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर...




















Discussion about this post