मीडिया गुरु वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र दुबे क
जबलपुर/न्यूज डेस्क।तुलसी मानस प्रचार समिति व विप्रकुल परिषद के तत्वावधान में रविवार, 18 अगस्त को सायं साढ़े पांच बजे से समन्वय सेवा केंद्र, आद्य शंकराचार्य चौक, छोटी लाइन फाटक में तुलसी महोत्सव अलंकरण सम्मान समाराेह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जबलपुर के वरिष्ठ पत्रकार व पत्रकारिता के क्षेत्र और अध्ययन- अध्यापन में महती भूमिका निभाने के कारण मीडिया गुरु से चर्चित श्री सुरेन्द्र दुबे को प्रतिष्ठित संस्कारधानी गौरव सम्मान से विभूषित किया जाएगा। इस कड़ी में मथुरा जैन उत्साही, मनीष तिवारी, अशोक कुमार सिंह बघेल, राजेश नेमा व श्रीष प्यासी को भी अलंकृत किया जाएगा। संस्कारधानी गरिमा सम्मान से माला सिंह, प्रियंका मिश्रा व संध्या मिश्रा, विद्या रत्न से खुशी गुप्ता व विशाखा रैकवार और बाल पत्रकार सम्मान से कु. आराध्या तिवारी को अलंकृत किया जाएगा। कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष यशोवर्धन पाठक व महासचिव राजेश पाठक प्रवीण ने बताया कि मुख्य अतिथि डा.कैलाश गुप्ता होंगे। अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वारानंद महाराज करेंगे। मंगलभाव डा.जितेंद्र जामदार व डा.पवन स्थापक प्रस्तुत करेंगे।
इनका होगा तुलसी सम्मान
साहित्यकार साधना उपाध्याय, दुर्गा चौबे, मिथिलेश नायक, आशा रिछारिया व चन्द्रप्रकाश वैश्य ने बताया कि स्वामी गिरिजानंद सरस्वती को स्वामी अव्यक्तबोध सम्मान, प्रहलाद मिश्र को मानस रत्न, गणेश नारायण पुरोहित को महर्षि जाबलि, लोकराम कोरी को मानस सेवा, रोहित तिवारी को समाज सेवा, डा. अरुणा पांडे को शिक्षा रत्न, अस्मिता शैली को कला रत्न, मन्नू पहलवान को क्रीड़ा रत्न तुलसी सम्मान से विभूषित किया जाएगा।




















Discussion about this post