जबलपुर/न्यूज डेस्क। मिलन फोटोग्राफी सोसायटी द्वारा वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर आज 17 अगस्त को एक सामूहिक छायाचित्र प्रदर्शनी (इंद्रधनुष 15)का आयोजन रानी दुर्गावती संग्रहालय स्थित कलाविथिका में किया जा रहा है इस प्रदर्शनी में शहर के छायाकारो के अलावा इंदौर भोपाल ,नागपुर, रायपुर के छायाकार भी हिस्सा ले रहे हैं । प्रदर्शनी में पिक्टोरियल ,नेचर, वाइल्डलाइफ , कंपोजीशन, मैक्रो के अलावा पोट्रेट, विधा के लगभग 330 छायाचित्र प्रदर्शित किए जाएंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन 17 अगस्त शाम 4:30 बजे दीपक सक्सेना (कलेक्टर जबलपुर), डाक्टर पवन स्थापक (निर्देशक देव जी नेत्रालय जबलपुर) एवं रिंकू विज (अध्यक्ष नगर निगम जबलपुर ) करेंगे। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले छायाकारों के नाम इस प्रकार है हिमांशु राय, गौरव यादव ,अजीत नारंग ,सचिन गोटिया, डॉक्टर देवेश, मेहुल यादव,अखिल हार्डिया( इंदौर), डॉ निर्मल जैन (इंदौर) ऋषभ व्यास(भोपाल) सैयद नैयर आलम (भोपाल )प्रशांत पराते (नागपुर), अमनप्रीत सलूजा (रायपुर) एस शंकर, दिव्यांश राज, अजय अर्नाल्ड ,संजय गुप्ता, विवेक पांडे, अर्चित अग्रवाल, डॉक्टर दिलीप कटियार ,प्रमोद बड़समुद्रकर, ए.राजेश्वर राव एवं मुकुल यादव। इस वर्ष का यह अयोजन शहर के वरिष्ठ कवि डॉक्टर राजकुमार सुमित्र जी को समर्पित है। मिलन फोटोग्राफी सोसाइटी ने सभी कला प्रेमियों से उपस्थित की अपील की है।
देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
डिजिटल डेस्क, भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर...




















Discussion about this post