डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार की देर शाम अचानक से थम गए। भारत सहित पूरी दुनिया में करीब घंटे भर से ऊपर इंस्टाग्राम और फेसबुक के यूजर्स परेशान होते रहे। इस बीच जिस किसी ने भी अपना फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट ओपन करना चाहा वह खुला ही नहीं। इसके डाउन होने की वजह और आधिकारिक पुष्टि फेसबुक और इंस्टाग्राम की “मेटा” कंपनी ने भी नहीं की है। सोशल मीडिया अकाउंट डाउन होने से लोगों की जैसे दुनिया ही थम गई। मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी हॉस्टल संचालक मनोज धाकड़ ने द मिरर को बताया की उनके हॉस्टल में स्टूडेंट रहते हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम अचानक से काम नहीं करा तो हॉस्टल के बच्चे एक दूसरे से यहीं पूछते सुने जा रहे थे कि क्या कारण है। फेसबुक और इंस्टाग्राम खुल ही नहीं रहा है। इसके अलावा छात्र नेता आदित्य बुंदेला आदि राजा व लॉ स्टूडेंट श्लोक पाठक ने बताया की बच्चे काफी देर से अपना फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट ओपन कर रहे थे, लेकिन नहीं हो रहा था। इससे काफी देर परेशानी महसूस करनी पड़ी।



















Discussion about this post