डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल । देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान एक अलग अंदाज नजर आया। गृहमंत्री शाह ने ग्वालियर में कार्यक्रम के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया को जहां राजा साहब कहकर संबोधित किया तो वही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी भी दी, इतना ही नहीं उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहीं अधिक ऊर्जावान बताया, जो बातें आप सुर्खियां बनी हुई हैं। कहा ‘राजा साहब’, सीएम को दी शाबाशी
ग्वालियर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को राजा साहब कहकर पुकारा, पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा, तो वही सीएम मोहन यादव को शाबाशी दी। हालांकि, यहां थोड़ी सी मिस्टेक हो गई, क्योंकि ‘राजा साहब’ के नाम से तो एमपी में दिग्विजय सिंह जाने जाते हैं। अब लोग कह रहे हैं कि अमित शाह सिंधिया को ‘राजा साहब’ कहते समय शायद ‘राजा’ के आगे ‘महा’ लगाने भूल गए होंगे।
अमित शाह ने मंच से सीएम डॉ. मोहन यादव को भी शाबाशी दी, लेकिन मामा जी से तुलना करके। शाह ने दिग्विजय सिंह का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक जमाने में दिग्विजय सिंह का शासन था। मध्य प्रदेश बीमारू राज्य बनकर रह गया था। शिवराज जी ने मध्य प्रदेश से बीमारू का टैग हटाया। अब मोहन यादव जी शिवराज जी से भी ज्यादा ऊर्जा के साथ इसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।अब अमित शाह का सिंधिया को ‘राजा साहब’ कहना। सीएम डॉ. मोहन यादव को शिवराज सिंह से ज्यादा ऊर्जावान बताना। इन बयानों के हर कोई अपने-अपने हिसाब से मायने निकाल रहा है।




















Discussion about this post