विंध्य क्षेत्र के लिए बड़ी राहत यह बहुप्रतीक्षित परियोजना केवल सतना ही नहीं, बल्कि रीवा, सीधी, सिंगरौली, मैहर सहित आसपास के 5 से 6 जिलों के लाखों नागरिकों के लिए राहत लेकर आएगी।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने सतना जिले को एक बड़ी स्वास्थ्य सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को ₹383 करोड़ की लागत से बनने वाले 650 बिस्तरीय नवीन शासकीय चिकित्सालय भवन का विधिवत भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में मजबूत, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। यह नया अस्पताल गरीब, मध्यम वर्ग और दूर-दराज के मरीजों के लिए वरदान साबित होगा। विंध्य क्षेत्र के लिए बड़ी राहत यह बहुप्रतीक्षित परियोजना केवल सतना ही नहीं, बल्कि रीवा, सीधी, सिंगरौली, मैहर सहित आसपास के 5 से 6 जिलों के लाखों नागरिकों के लिए राहत लेकर आएगी। वर्तमान में सतना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सीमित बेड और संसाधनों के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गंभीर रोगियों को भोपाल, जबलपुर या अन्य बड़े शहरों में रेफर करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। नए अस्पताल के निर्माण से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।




















Discussion about this post