प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान को मिली अवीवा वेग, सगाई के बाद अब जल्द बजेगी गांधी- वाड्रा परिवार में शहनाईयां
डिजिटल डेस्क न्यूज़/नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा घराना गांधी परिवार में जल्द ही शहनाइयां बजाने वाली हैं। दरअसल, प्रियंका वाड्रा गांधी के बेटे ने रेहान को जीवन साथी मिल गया है। अपने दोस्त से सगाई के लिए हामी भर दी है। मुंबई में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रैहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से मित्र अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 वर्षीय रैहान ने मंगलवार को दोनों परिवारों की मौजूदगी में अवीवा को विवाह प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
बताया जा रहा है कि इस रिश्ते को दोनों परिवारों की पूरी सहमति मिली है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को राजस्थान के रणथंभौर में एक औपचारिक और भव्य सगाई समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा मेहमान शामिल होंगे। सूत्रों का कहना है कि रैहान वाड्रा और अवीवा बेग की शादी अगले कुछ महीनों में होने की संभावना है। सगाई की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। दोनों परिवारों की मौजूदगी में यह प्रस्ताव हुआ, जिसे अवीवा ने स्वीकार किया। इस रिश्ते को परिवारों की सहमति मिली है और राजस्थान के रणथंभौर में भव्य सगाई समारोह होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की शादी आने वाले कुछ महीनों में होगी।




















Discussion about this post