न्यूज डेस्क/लखनऊ।उत्तरप्रदेश में महिला अधिकारी ने अनूठे अंदाज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जाएजा लिया। जानकारी के अनुसार UP में महिला अधिकारी (sdm) का निरीक्षण अंदाज,घूंघट में आम मरीजों के बीच पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जब लोगों को पता चला सच तो लोग हैरान रह गए। वहीं अस्पताल प्रबंधन के हाथ पैर फूल गए। एसडीएम मैडम बकायदा घूंघट में आम महिला की तरह कतार में लगी रहीं पूरा मुआयना किया। बता दें इस तरह से निरीक्षण करने वाली और कोई नहीं आईएएस अधिकारी कृति राज हैं, जो फ़िरोज़ाबाद में आम महिला बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंच गई थी।
निरीक्षण के दौरान इन्होंने आम मरीज बनकर पर्चा बनवाया। डॉक्टर के पास पहुंची, तो डॉक्टर ने ढंग से व्यवहार नहीं किया। इतना ही नहीं इन्हें 50 फ़ीसदी दवाईयां एक्सपायर मिलीं। जिसके बाद इन्होंने कड़ी कार्यवाई के निर्देश जारी किए हैं।





















Discussion about this post