• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home State

नरोत्तम मिश्रा के बेटे पर पड़ गया छापा, रिसॉर्ट में रातभर तलाशी

tmmirror_site by tmmirror_site
March 12, 2024
in State
0
नरोत्तम मिश्रा के बेटे पर पड़ गया छापा, रिसॉर्ट में रातभर तलाशी
491
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

ग्वालियर:मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्वालियर शहर के बाहरी इलाके नेशनल हाइवे के किनारे स्थित एक भव्य और विशाल रिसॉर्ट पर टीम ने छापा मारा और लगभग सोलह घंटे तक दस्तावेजों की जांच पड़ताल के साथ स्टाफ से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक अब तक यहां डेढ़ से दो करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का पता लगा है। इस रिसॉर्ट के मालिकों में मध्यप्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता और पूर्व गृहमन्त्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के बेटे भी बताए जा रहे हैं।

बताया गया कि जीएसटी भोपाल से एक टीम कल 11 मार्च को सुबह ग्वालियर पहुंची थी। उसका मिशन पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। भोपाल से पहुंची टीम में ग्वालियर जीएसटी अफसरों को भी बुलाया और उन्हें बगैर टास्क बताए अपनी गाड़ियों में बिठाकर सीधे नेशनल हाइवे पर स्थित अंचल के सबसे भव्य, विशाल और बड़े इम्पीरियल गोल्फ रिसॉर्ट्स पर पहुंचे। अंदर पहुंचते ही सिरोल थाने से फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। तलाशी रातभर चलती रही। एक टीम अभी भी रिसॉर्ट के अंदर बताई गई है।

बताया गया है कि यह रिसॉर्ट्स शहर के प्रमुख बिल्डर रोहित वाधवा और अंशुमन मिश्रा का है। अंशुमन मिश्रा मध्यप्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता और शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में प्रभावी गृहमन्त्री रहे डॉ नरोत्तम मिश्रा के बेटे हैं। बताया गया कि जीएसटी टीम ने जांच के दौरान दोनो डायरेक्टर्स को भी बुला लिया था। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों की मानें तो जीएसटी टीम पहले से ही काफी होमवर्क करके गई थी इसलिए उसने प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद ही लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ ली है। अभी यहां मिले डॉक्युमेंट्स की जांच पड़ताल जारी है जिससे यह आंकड़ा और भी बढ़ने की संभावना है। इम्पीरियल गोल्फ रिसॉर्ट्स ग्वालियर से निकलने वाले दिल्ली नेशनल हाइवे पर नैनागिर गांव के पास झांसी बायपास पर स्थित है। सिरोल थाना क्षेत्र में स्थित यह रिसॉर्ट्स कई एकड़ भूभाग में फैला हुआ है। इसमें अनेक मैरीज हॉल के अलावा भव्य रेस्तरां और आलीशान कमरे है।

Previous Post

लागू हो गया सीएए, मोदी सरकार का बड़ा ऐलान; नोटिफिकेशन जारी

Next Post

घूंघट में पहुंची मैडम खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत, यूपी महिला एसडीएम का अनूठा अंदाज

Next Post
घूंघट में पहुंची मैडम खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत, यूपी महिला एसडीएम का अनूठा अंदाज

घूंघट में पहुंची मैडम खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत, यूपी महिला एसडीएम का अनूठा अंदाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist