• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

हिमाचल की राज्यसभा सीट BJP लॉटरी से जीती:9 MLA की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस हारी

आज गवर्नर से मिलेगी भाजपा; सरकार खतरे में

tmmirror_site by tmmirror_site
February 28, 2024
in Featured, State
0
हिमाचल की राज्यसभा सीट BJP लॉटरी से जीती:9 MLA की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस हारी
495
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

शिमला। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की सीट पर भाजपा के हर्ष महाजन जीत गए हैं। विधानसभा में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए।

वोटिंग में दोनों को 34-34 वोट मिले। जिसके बाद लॉटरी के जरिए भाजपा उम्मीदवार को विजेता घोषित कर दिया गया।

वहीं 9 विधायकों की क्रॉस वोटिंग से CM सुखविंदर सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार खतरे में आ गई है। हिमाचल में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के हक में क्रॉस वोटिंग की।

क्रॉस वोटिंग करने वालों में कांग्रेसी के सुजानपुर से राजेंद्र राणा, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्‌टो, बड़सर से आईडी लखनपाल, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर और गगरेट से चैतन्य शर्मा शामिल हैं। ये सभी वोटिंग से पहले सुबह एक ही गाड़ी में विधानसभा पहुंचे। विधानसभा के बाहर गाड़ी से उतरते ही भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर और राकेश जम्वाल इनसे मिले।

3 निर्दलीय विधायकों हमीरपुर के आशीष शर्मा, देहरा के होशियार सिंह और नालागढ़ के केएल ठाकुर ने भी भाजपा कैंडिडेट हर्ष महाजन को वोट दी।

वोटिंग के बाद इन सभी 9 विधायकों को CRPF की सिक्योरिटी दी गई। जिसके बाद ये सभी पंचकूला के रेस्ट हाउस में पहुंच गए। राज्यसभा चुनाव में सभी 68 विधायकों ने वोट डाला।

सिंघवी बोले- क्रॉस वोटिंग करने वालों ने हमारे साथ डिनर और ब्रेकफास्ट किया, हमें शिक्षा दी

अभिषेक मनु सिंघवी ने कांग्रेस हाईकमान, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस का आभार जताया। उन्होंने क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 पार्टी के विधायकों सहित तीन निर्दलीय का भी आभार जताते हुए कहा उन्होंने कल रात को हमारे साथ डिनर किया। उनमे से तीन ने आज सुबह हमारे साथ ब्रेक फॉस्ट भी किया। उन्होंने हमे शिक्षा दी है। इस दौरान सिंघवी ने हर्ष महाजन को बधाई है।

 

Previous Post

जर्मन गायिका कैसेंड्रा से पीएम मोदी ने सुना “अच्युतम केशवम”

Next Post

भाजपा ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची: खजुराहो से बीडी शर्मा जबलपुर से आशीष दुबे

Next Post
भाजपा ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची: खजुराहो से बीडी शर्मा जबलपुर से आशीष दुबे

भाजपा ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची: खजुराहो से बीडी शर्मा जबलपुर से आशीष दुबे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist