न्यूज डेस्क/चेन्नई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु के पल्लदम में जर्मन गायिका-गीतकार कैसेंड्रा माई स्पिटमैन और उनकी मां से मुलाकात की. गायिका ने पीएम मोदी के सामने ‘अच्युतम केशवम’ और एक तमिल गाना गाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी को उनके संगीत का आनंद लेते देखा जा सकता है। कैसेंड्रा माई स्पिटमैन एक जर्मन नागरिक हैं। पिछले साल उनके तमिल गाने और भक्तिपूर्ण भारतीय ट्रैक वायरल हुए थे। पीएम मोदी की 105वीं ‘मन की बात’ में भी उनका जिक्र आया था. 22 वर्षीय महिला की यह पहली भारत यात्रा है। उन्होंने पीएम मोदी के लिए दो गाने गाए। खास बात यह है कि कैसेंड्रा माई स्पिटमैन कन्नड़, संस्कृत, हिंदी, मलयालम, तमिल, उर्दू, असमिया और बंगाली में गाती हैं।
.



















Discussion about this post