जानिए, घर पर “राम दरबार” की मूर्ति या तस्वीर किस स्थान पर स्थापित या लगाना चाहिए
डिजिटल डेस्क न्यूज़/लाइफस्टाइल। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में राम दरबार स्थापित करने की सही दिशा उत्तर मानी गई है। इसी के साथ आप घर की पूर्व या फिर पश्चिम दिशा में भी राम दरबार की स्थापना कर सकते हैं। यहां एक बात बता दें कि भूलकर भी इसके लिए दक्षिण दिशा का चुनाव न करें, अन्यथा आपको अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
मूर्ति आकार कम-से-कम 3 फीट हो
राम दरबार की मूर्ति आकार कम-से-कम 3 फीट होना चाहिए। इसके साथ ही राम दरबार में आप अपनी श्रद्धा के अनुसार, पत्थर पीतल, तांबे या फिर चांदी की मूर्तियां स्थापित कर सकते हैं। इसके साथ ही इस बात का भी खासतौर से ध्यान रखें कि कोई मूर्ति खंडित नहीं होनी चाहिए, अन्यथा इससे नकारात्मकता बढ़ सकती है।




















Discussion about this post