– #planecrashअहमदाबाद के मेघानी नगर में एक रिहायशी इलाके विमान क्रेश हुआ
– हादसे से जुड़ा वीडियो सामने आया,तेजी से हुआ वायरल
– दुर्घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी, चीख-पुकार से गूंजा इलाका
TMMirror/ डिजीटल डेस्क न्यूज़। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां प्लेन क्रेश हो गया है। जानकारी मिली है कि अहमदाबाद के मेघानी नगर में एक रिहायशी इलाके में एअर इंडिया का एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि टेक ऑफ के दौरान यह हादसा हुआ है। इस विमान में 242 यात्री सवार थे। प्रारंभिक रूप से राज्य पुलिस कंट्रोल रूम ने इस बात की पुष्टि की है। इस हादसे से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसमें साफतौर से देखा जा सकता है कि कैस प्लेन क्रैश के बाद धुएं का गुबार उठ रहा है। एएनआई के मुताबिक, इस विमान में 242 यात्री सवार थे। राज्य पुलिस कंट्रोल रूम ने इस बात की पुष्टि की है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, जो टेक ऑफ के दौरान अहमदाबाद एअरपोर्ट के निकट क्रैश हो गया।फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
#planecrash




















Discussion about this post